मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध पूरी तरह खत्म हो चुका है। उनकी सरकार से पहले उत्तर प्रदेश में माफिया, गुंडों ने उद्योगपतियों-व्यापारियों का जीना हराम कर रखा था। यहां रोज दंगे होते थे। गुंडे तरह-तरह से वसूली करते थे। उनकी सरकार ने गुंडों-माफियाओं का राज खत्म कर दिया। अब कोई किसी उद्यमी-व्यापारी को धमकाने की हिम्मत नहीं कर सकता। यदि कोई करेगा तो उसे उसका अंजाम पता है।
मुख्यमंत्री गोरखपुर के सर्किट हाउस के पास बने एनेक्सी भवन में उद्यमी सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर 1989 को गीडा की स्थापना के वक्त 10 वर्षों तक किसानों से विवाद हुआ। आज हजारों नौजवानों को रोजगार पा चुके हैं।
उन्होंने नौजवानों से कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ नियम के अनुरूप लें। ऐसा न हो कि पिक एंड चूज में एक गलती जीवन भर परेशान करे। शार्ट कट न अपनाएं। पालिसी के आधार पर कोई भी योजनाओं का लाभ ले सकता है। निवेश पोर्टल से निवेश का माहौल बना है। आज प्रदेश की कानून व्यवस्था ठीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी के प्रति नजरिया बदला है। यूपी में निवेश को लेकर रोड शो हुआ। 5 लाख करोड़ निवेश की संभावना है। 1.5 लाख करोड़ का निवेश हो चुका है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे को गोरखपुर से लिंक कर रहे हैं। फर्टिलाइजर में 2020 में यूरिया का उत्पादन होगा। सल्फर मुक्त चीनी का उत्पादन गोरखपुर में हो रहा है। एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में बन रहा है। गोरखपुर से एक हवाई सेवा थी। आज 7 एयरपोर्ट फक्शन में हैं। अयोध्या समेत 11 जिलों में एअरपोर्ट का काम चल रहा है। यूपी में पोटेंशियल है।
सोच अच्छी हो तो सब मुमकिन है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का इसी महीने शिलान्यास होने जा रहा है। चित्रकूट से दिल्ली की दूरी 10 के बजाए 5 घंटे में पूरी होगी। डिफेंस एक्सपो फरवरी में होगा। 25 से 30 हज़ार करोड़ का निवेश होगा। लैंड बैंक की कोई कमी नहीं है। मेरठ से प्रयागराज तक एक्सप्रेस वे पर सर्वे हो रहा है। यूपी दुनिया का सबसे बड़ा बाजार है। योगी ने कहा कि उद्योग नीति बंद कमरे में नहीं बनी है। पब्लिक डोमेन में इसे डाला है। उद्यमी से जुड़े मामले समय सीमा में होने चाहिए। डीएम, एसपी उद्यमियों के साथ बैठें।
दुनिया में सबसे अच्छा टैक्स रेट इंडिया में है। अमेरिका और चाइना के ट्रेड वॉर को देख कर टैक्स तय हुआ है। एप्पल 14 हज़ार करोड़ का निवेश करना चाहता है। योगी ने कहा कि जीएसटी भरने की व्यवस्था को तेज करना है। जीएसटी को लेकर दुष्प्रचार हो रहा है। आज उद्यमी मान रहे हैं, यह टैक्स सरल है। आज फोरलेन की कनेक्टिविटी गीडा से है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से गोरखपुर से लखनऊ जाना आसान हो जाएगा